फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे दो अज्ञात महिलाओं को मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पश्चिम पट्टी गांव में गंगा नदी के किनारे शुक्रवार को दो अज्ञात महिलाओं का शव बरामद हुआ। शव के बाढ़ में बह कर आने की आशंका जताई जा रही है। कपड़े आदि से शव महिला का होने की बात कही गई। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पश्चिम पट्टी गांव के गंगा नदी के किनारे नाले में शव को देखकर चौकीदार ने चील्ह पुलिस को सूचना दिया। शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस शव को बाहर निकलवाया। पुुलिस के पूछताछ करने पर चरवाहों द्वारा यह बताया गया था कि चार-पांच दिन पहले जब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा था तो शव बहते हुए आया था। गंगा नदी का पानी घटने पर शव नाले में फंसा मिला। शव काफी सड़ी-गली स्थिति में है। क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। कपड़े से ऐसा लग रहा है कि दोनों शव महिला का हैं। शव को चील्ह पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें