धाम क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रांसफार्मर फुंक जाने वहां
हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर फंुकने से क्षेत्र में विद्यित आपर्ति बाधित
हो गई और अंधेरा छा गया।
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्त
से आग पर काबू पाया। उधर, भीड़भाड़ होने से क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए
यातायात भ्ाी बाधित हो गया।
के बरतर तिराहे पर लगे 400 और 600 केवीए
के दो बड़े ट्रांसफार्मर फुंक गए। शार्ट-सर्किट से ट्रांसफार्मर के फुंकने
से विध्याचल के अधिकांश इलाकों की बत्ती गुल हो गई।
गुरुवार को पूर्वान्ह
11 बजे अचानक शार्ट-सर्किट से ट्रांसफार्मर धूधू कर जल उठा, जिससे
अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में लोगाें ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को
दी, विभाग ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
तत्काल मौके पर पहुंचे दमकल
ने आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा ट्रांसफार्मर जल चुका था।
ट्रांसफार्मर
के जलने से विंध्याचल विंध्याचल मंदिर सहित रेहड़ा चुंगी, पश्चिम मुहाल,
पूरब मुहाल, कंतित, चामुंडा देवी, तिवारीपुरवा सहित अधिकांश स्थानाें की
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई, जिससे लोग परेशान हो गए।
आग बुझ
जाने से लोगों ने जहां राहत महसूस की वहीं उनका कहना था कि विभ्ााग
मेहरबान हुआ तभी आपूर्ति संभव होगी।