फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो किशोर मित्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर कचहरी बाबा आश्रम गेट के सामने बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई। दो किशोर मित्रों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी सुरेश वर्मा के दूसरे नंबर के पुत्र सूरज का जन्मदिन था। इस अवसर पर उसके और उसके भाइयों के मित्र जुटे थे। रात को सुरेश वर्मा का सबसे छोटा पुत्र 16 वर्षीय सुमित वर्मा मोहल्ले के ही मित्र 16 वर्षीय आदित्य त्रिपाठी के साथ बाइक से पेट्रोल लेने के लिए बाइक गया। रामबाग पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद लौटते समय कचहरी रोड पर कचहरी बाबा आश्रम गेट के पास ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे सुमित वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल आदित्य तिवारी को अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे में दोनों बालकों के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल रविंद्र यादव ने ट्रैक्टर और बाइक को कोतवाली में खड़ा कराया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
दोनों हाईस्कूल के छात्र थे और तीन भाइयों में थे सबसे छोटे
मिर्जापुर। रमईपट्टी देहात कोतवाली रोड निवासी दोनों किशोर तीन भाइयों में सबसे छोटे और परिवार के दुलारे थे। मौत से दोनों के परिवार में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों मित्रों में काफी समानताएं थी। सुमित वर्मा का सबसे बड़ा भाई रवि वर्मा आरटीओ विभाग में कंप्यूटर आपरेटर है। दूसरे नंबर का भाई सूरज पढ़ाई करता था। जिसके जन्मदिन की पार्टी रविवार को चल रही थी। सुमित जुबलि इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। उसका साथी आदित्य त्रिपाठी भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता अवधेश त्रिपाठी समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं । सबसे बड़ा भाई अंकित त्रिपाठी दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। दूसरे नंबर का भाई अमित त्रिपाठी घर पर रहता है। एक बहन है। सुमित और आदित्य घनिष्ठ मित्र थे। आदित्य वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता था। वह भी हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें