फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक वॉटरफॉल: चूना दरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए लखनऊ विवि के दो छात्र डूबे, मौत से मचा हड़कंप

Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लखनऊ से चूना दरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए दो छात्र नहाते समय गहरे पानी में चले गए। काफी प्रयास के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
लखनिया दरी झरना - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से वाराणसी होते हुए रविवार शाम लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए लखनऊ विवि के एमएसडब्ल्यू के दो छात्रों की डूबने से माैत हो गई। एनडीआरएफ की टीम देर रात पहुंची। डूबे युवकों की छानबीन करती रही। छात्रों के दो अन्य दोस्त भी साथ थे। चारों चूना दरी जलप्रपात पहुंचे। जहां दह के पानी में नहाते समय दो डूब गए। काफी प्रयास के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवकों की तलाश कराई, पर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लखनऊ से वाराणसी होते हुए चार युवक रविवार शाम लखनिया दरी जलप्रपात पर स्थित चूना दरी पिकनिक मनाने पहुंचे। झरने में नहाते समय लखीमपुर खीरी के धौरहरा महाराजगंज निवासी भानु मौर्य (27) फिसल कर गहरे पानी में चला गया। हादसे के समय साथ में नहा रहे अंकित दुबे (24) ने साथी को बचाने की कोशिश की पर वह भी डूबने लगा। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए।

इसे भी पढ़ें; IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है इंटरनेशनल टूर का शानदार पैकेज, बैंकॉक जाने के लिए यहां करें बुकिंग
विज्ञापन


मौके पर मौजूद साथी लखनऊ के शारदा नगर आशियाना के रुचिखंड-1 निवासी आयुष गुप्ता और गोंडा के शाहपुर परसपुर निवासी अमित कुमार व अन्य पर्यटकों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

चुना दरी में मोबाइल नेटवर्क नहीं था। मोबाइल के रेंज में पहुंचकर साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवकों की तलाश कराया पर उसका पता नहीं चल सका। खोजबीन के लिए पुलिस ने चुनार से गोताखोरों को बुलाया, पर अंधेरा होने के चलते उनकी तलाश पूरी नहीं हो सकी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। डूबे युवकों की अब सोमवार की सुबह तलाश कराई जाएगी।

क्या बोले अधिकारी
चूना दरी जलप्रपात पर कई हादसे हो चुके हैं। पर्यटकों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जाता है। दो पर्यटकों के डूबने की सूचना पर तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। तलाश कराई जा है।
-अजय सेठ थानाध्यक्ष अहरौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें