इसके बाद अपने थाने के दरोगा से तीनों शिकायतों में जांच रिपोर्ट लगवाकर उनका निस्तारण भी कर दिया। कार्रवाई में पीड़ित के संतुष्ट होने के बारे में बताने पर बेहतर रैंकिंग मिलती है। इसके लिए थानाध्यक्ष ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें करने वालों के संतुष्ट होने की झूठी रिपोर्ट भी लगा दी।
इधर, किसी ने थानाध्यक्ष के इस कारनामे की सूचना एसएसपी को दे दी। एसएसपी ने सीओ आपरेशन मुनेंद्र पाल से मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने बृहस्पतिवार को राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल को निलंबित कर दिया।
क्या बोले अधिकारी
राजगढ़ थानाध्यक्ष अपने ही मोबाइल नंबर से आईजीआरएस पर तीन शिकायतें कर उनका निस्तारण भी कर दिया था। सीओ ऑपरेशन से जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इसलिए राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जमालपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने के साथ चार थानों के प्रभारी बदले गए हैं। -सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने पर एसएसपी ने जमालपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। इनके अलावा विंध्याचल, राजगढ़ और कछवां थाना प्रभारी को बदल दिया है। जमालपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। लगातार शिकायतें और घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। इसको देखते हुए एसएसपी ने जमालपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज को लाइन हाजिर कर दिया।
इसी तरह विंध्याचल में भी चोरी, मारपीट समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ गई थी। कछवां थाने एक-दो माह से विवादित चल रहा था। इन मामलों को देखते हुए एसएसपी चार थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष अमित कुमार को जमालपुर का थानाध्यक्ष बनाया है।
अहरौरा थाने में तैनात उप निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह को विंध्याचल का थाना का प्रभारी बनाया है। कछवां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह को राजगढ़ की कमान सौंपी गई है। वहीं, साइबर थाने में तैनात निरीक्षक अमरजीत चौहान को कछवां थानाध्यक्ष बनाया है।