फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विंध्याचल में हेरोईन के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्यााचल पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार को छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 50 लाख रुपये की 251 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। मामले का खुलासा सीओ सिटी विवेक जावला ने रविवार की दोपहर पुलिस लाइन सभागार में किया।
विज्ञापन

विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से बाइक सवार राजदेव सिंह उर्फ रज्जे निवासी गौरा थाना जिगना व राहुल जायसवाल निवासी छोटकी महुवरिया थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 251 ग्राम हेरोइन व इलेक्ट्रानिक तराजू व 25000 नकद बरामद किया। आरोपियों को जेल भेजा गया। बाइक को सीज किया गया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि राजदेव नशीला पदार्थ खरीदने आ रहा था। उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रेहड़ा चुंगी के पास राहुल जायसवाल से नशीला पाउडर खरीदने आ रहा था। राहुल उसे थोक व फुटकर नशीला पाउडर बेचता है। राहुल के घर दबिश देकर 251 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। राहुल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि मुन्नू जायसवाल जो फतेहपुरी गली का निवासी है वह अन्य राज्यों में नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। राहुल जायसवाल के मामा जेल में है। उस पर भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। राहुल पर पहला मुकदमा है। इसके परिवार पर मुकदमा है। अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है। बाहर से हेरोइन व स्मैक थोक में लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विंध्याचल व आस-पास के क्षेत्र में फुटकर में बेचते हैं। जिससे अच्छी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें