फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री पुलिस ने मोहनपुर पहाड़ी तिराहा के पास से मंगलवार की रात को ट्रक से साढ़े सात क्विंटल गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले का खुलासा बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में किया।
विज्ञापन

पड़री पुलिस को मंगलवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर पहाड़ी तिराहा के पास से ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा। सूचना पर पड़री पुलिस मोहनपुर पहाड़ी पर थी। पुलिस को देख तस्कर ट्रक रोक कर भागने की कोशिश में पकड़े गए। पुलिस ने घेर कर आरोपी गाविंद निवासी ममेहताखेड़ी थाना बड़ावाह जिला खरगोर मध्य प्रदेश और जमीन खां निवासी सनावद जिला खरगोन को गिरफ्तार किया। ट्रक से सात क्विंटल 60 किलो गांजा बरामद किया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें