फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवक के भड़काने से टूट गई युवती की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के एक गांव के युवक की शरारत युवती की शादी टूट गई। उसने युवती के होने वाले दूल्हे से उसके बारे में भड़काने वाले बातें कहीं और आडियो वायरल कर दिया। शादी टूट जाने के बाद युवती के परिजनों को धमकी भी दी। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युवती के पिता ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। उसके परिवार से शिकायत की गई, पर वे उसे मना करने के बजाय मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे युवक का दुस्साहस बढ़ गया है। एक बार उसने मेरी को घसीटने का भी प्रयास किया। इससे परेशान होकर उन्होंने बेटी का विवाह तय कर दिया। जिस युवक से शादी तय हुई थी, उसको आरोपी युवक ने भड़काया और आडियो वायरल कर दिया। इससे उनकी बेटी का रिश्ता टूट गया। पिता-पुत्र कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें