फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 हजार में खरीदकर 30 हजार रुपये में बेचते थे पिस्टल, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार असलहा तस्कर। स्रोत- पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गन, अद्धी, तमंचा, कारतूस, खोखा और चाकू बरामद हुआ है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य 10 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर 30 से 50 हजार रुपये और पांच हजार रुपये में गन खरीदकर 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात विंध्याचल पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बघरा तिवारी गांव में देवरहा बाबा आश्रम के तालाब के सामने जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार कोतवाली देहात क्षेत्र के चितावनपुर निवासी कैश खान और विंध्याचल क्षेत्र के राजाबारी भागदेवर बघरा तिवारी निवासी रमजान को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में एक गन, एक अद्धी, एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। मौके से एक बाइक भी मिली। कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने उसे सीज कर दिया। पुलिस ने विंध्याचल थाने में आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें