राजगढ़। मड़िहान थानाक्षेत्र के नौडिहवा गांव में बुधवार की रात चोरों ने शिव मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के मुकुट और अन्य जेवर चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरी की छानबीन की।
राजगढ़ पुलिस चौकी के क्षेत्र के नौडिहवा गांव में गणेश पार्वती का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में पूजा पाठ और देखरेख पुजारी राजकुमार सिंह करते हैं। बुधवार शाम मंदिर में पूजा-पाठ और आरती के बाद पुजारी घर चले गए। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर पार्वती और गणेश के दो चांदी के मुकुट, गणेश मूर्ति की चांदी की आंख, पार्वती की सोने की बिंदी, नंदी की एक सींग तोड़कर उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए आए तो मंदिर का ताला टूटा मिला। मुकुट और जेवर आदि न देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। राजगढ़ चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।