फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खलासी की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल । अष्टभुजा चौकी से सौ मीटर दूर रोपवे के पास के पोखरे से बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ। मृत युवक की शिनाख्त सुनील कुमार निवासी गोपालपुर मड़गुड़ा के रूप में हुई । वह खलासी का काम करता था। सीओ सिटी, एएसपी सिटी और पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। मृत युवक के बड़े भाई राम संजीवन ने अष्टभुजा मंदिर के पास साइकिल स्टैंड चलाने के विवाद में युवक की हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया हैं।
विज्ञापन

अष्टभुजा चौकी क्षेत्र स्थित रोप-वे के पास पोखरे की ओर गए लोगों ने सुनील कुमार (25) का शव देखा। उनकी सूचना पर पहुंचे विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने शव को बाहर निकलवाया। युवक के सिर में चोट के निशान थे। पोखरे के पास एक पत्थर मिला जिस रक्त लगा था। आशंका जताई गई कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पोखरे में फेंक दिया गया। पोखरा गहरा है पर शव किनारे ही मिला था। मृतक के पास से एक फोन, जिगना मेडिकल की लिखी पर्ची, लाल रंग का गमछा, 371 रुपये नगद व चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुनील ट्रक का खलासी था। बुधवार रात 10 बजे वह घर पर आया था और रात में ही मछली लेकर भैरव कुंड के पास पहुंचा जहां ट्रक का चालक खाना बना रहा था। चालक का कहना था कि खाना खाने के बाद सुनील रात 11:30 बजे घर के लिए निकल गया था। सीओ सिटी प्रभात राय, एएसपी सिटी संजय वर्मा के बाद एसपी अजय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। जांच कर रहे डाग स्क्वाड की खोजी कुतिया पोखरे के आसपास घूमने के बाद प्रयागराज हाईवे पर जाकर रुक गई। माना जा रहे है कि हत्या करने वाले प्रयागराज हाईवे मार्ग तक गए थे।
एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक के सिर में आई चोट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें