फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा गांव के सामने रविवार की दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय एक व्यक्ति पैसेंजर ट्रेन की चपेट मे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के नुनौटी गांव में रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जिगना थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बदेवरा चौबे के मजरा फुलवरिया निवासी गिरजाशंकर प्रजापति (45) जासा बघौरा गांव के पास उत्तर तरफ रेलवे विभाग द्वारा बनवाए जा रहे तीन कमरो में राजमिस्त्री व मजदूर लगाकर काम करवा रहे थे। रविवार की दोपहर सवा एक बजे दक्षिण तरफ रेलवे लाइन पार स्थित दुकान पर गुटखा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही चुनार-चोपन सुबेदारगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ व विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरजाशंकर पांच भाइयों मे चौथे नंबर पर था। थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नुनौटी गांव निवासी गौतम (30) अपने ही गांव के पूर्वा चौका से अपने घर जा रहा था।
रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी के चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गौतम को छह वर्षीय एक पुत्री और आठ वर्षीय एक पुत्र है। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें