फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/जमुई। गैपुरा व जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य जिगना बारी भूमिगत पुल के पास ट्रेन से कटकर विंध्याचल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेवां गांव केे पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

गैपुरा व जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य जिगना बारी भूमिगत पुल से पूरब की ओर रविवार की रात 10 बजे विंध्याचल के नकटा गांव निवासी शिव प्रसाद मौर्य (40) पुत्र लालबहादुर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मालगाड़ी चालक ने जिगना रेलवे मास्टर को सूचना दिया कि ट्रैक पर शव पड़ा है। सहायक स्टेशन मास्टर ने विंध्याचल पुलिस व आरपीएफ को घटना की सूचना दी। रात भर रेलकर्मी सर विहीन शव की रखवाली करते रहे। सोमवार सुबह पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव को हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक घर पर रह कर मजदूरी करता था। दिमागी रूप से कमजोर भी बताया जा रहा है। रविवार शाम पांच बजे घर से निकला था। परिजन रात भर खोजते रहे। सुबह शव देख कर शिव प्रसाद मौर्य की पहचान हुई। मृतक की पत्नी मीता देवी, पुत्री रूपा, रीना व पुत्र ओम प्रकाश व राजाबाबू का रो-रोकर बुरा हाल है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेवां में रविवार की रात ट्रैक पर अज्ञात वृद्ध का शव मिला। वृद्ध सफेद धोती, क्रीम कलर का कुर्ता पहना था। रेलवे पुलिस के सूचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी मोहम्मद ऐश खां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें