फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजगढ़ घोरावल मार्ग पर आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो लाेगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़। क्षेत्र के नदीहार ग्राम पंचायत के पास राजगढ़ घोरावल मार्ग पर सोमवार के शाम आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में मंगल (30) और और राजेश्वर सिंह उर्फ रमाकान्त (37) की माैत हो गई। दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
राजगढ़ घोरावल मार्ग पर नदीहार गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर चिकित्सक ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बाइक के नंबर से उनकी पहचान में जुटी। एक बाइक सवार की पहचान मंगल निवासी कुड़ी थाना राजगढ़ के रूप में हुई है। जो गांव के एक युवक की बाइक लेकर सोनभद्र दवा लेने गया है। दूसरे की पहचान राजेश्वर सिंह उर्फ रमाकांत निवासी फुटहड़वा चितरंगी सिंगरौली के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें