फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो लोगों ने तोड़ा दम

Tue, 16 Dec 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड ने जिले में कहर बरपाना शुुरु कर दिया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी दो लोगाें की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही एसडीएम मड़िहान ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट देने को कहा। बताते चलें कि दो दिनाें के अंदर ठंड लगने से चार लोगाें की मौत हो चुकी है।
 
मड़िहान थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी रामवृक्ष कोल 60 वर्ष रविवार की रात अपने खलिहान में सोया था। रात करीब दस बजे उसकी बहू जब खाना लेकर पहुंची तो देखा कि रामवृक्ष ठंड से कांप रहा है।
विज्ञापन


यह देखते ही वह भागकर घर्र आई और परिवार के लोगाें को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। ठंड से दूसरी मौत भी इसी गांव में हुई।

गांव निवासी लवकुश 45 वर्ष पुत्र जयराम रविवार की शाम भोजन करने के बाद घर में सोया था। देर रात उसे ठंड लगने के कारण उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए थे।

जहां उसकी स्थिति देखते ही चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बतातें चलें कि सोमवार की भोर से ही कोहरे की चादर से पूरा नगर लिपटा नजर आ रहा था।

सड़काें पर वाहन रेंगते नजर आ रहे थे तथा ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाया गया था। शीतलहर के चलते जहां एक ओर जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं कड़ाके की ठंड से पशु-पक्षी भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें