फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 168 करोड़ के गबन में दो और गिरफ्तार, 344 खाते सीज

विज्ञापन
सिंचाई विभगा घोटाले में खाते में पैसा लेने के आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग में 168 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर डिजिटल हस्ताक्षर (डोंगल) का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन किया गया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने एरियर की रकम भेजे गए 344 खातों को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसआईटी के विवेचक दयाशंकर ओझा ने बताया कि गिरफ्तार आफताब पुत्र अनीश और अब्बाश पुत्र कासिम, निवासी नुआंव थाना कोतवाली देहात, के खातों में 12 लाख 66 हजार रुपये आए थे। दोनों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मामला 18 अक्तूबर को मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार की तहरीर पर दर्ज किया गया था। तहरीर में नामजद आरोपियों और कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अस्तित्वहीन कर्मचारियों के नाम पर परिचितों और रिश्तेदारों के खातों में भुगतान करने का आरोप लगाया गया था। इससे सरकारी धन का गबन किया गया। कोतवाली शहर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। विवेचक दयाशंकर ओझा ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन के गबन का आरोप है।

इनसेट-

छोटे आरोपियों पर कार्रवाई, बड़े किरदार अब भी जांच के घेरे में
सिंचाई विभाग में 168 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई अब तक उन लोगों तक सीमित नजर आ रही है, जिन्हें घोटाले की अंतिम कड़ी बताया जा रहा है। अभी तक किसी अधिकारी या मुख्य अथवा सह-अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई सामने नहीं आई है। जिनके हस्ताक्षर से एरियर की रकम निकाली गई, जिन्होंने खातों में पैसा भेजा और फिर उसे वापस बैंक में जमा कराया तथा जिनके इशारे और सहयोग से वर्षों से यह खेल होने का आरोप है, वे अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें