फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद की गाड़ी पर पत्थर से हमला, बेटा घायल

विज्ञापन
पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला करने का आरोपी हिमांशू गुप्ता।  स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास बृहस्पतिवार की रात पुत्र का इलाज कराकर घर लौट रहे पूर्व सांसद व सपा नेता डॉ. रमेश चंद्र बिंद की गाड़ी पर एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। गाड़ी का शीशा टूटने से उनके पुत्र राकेश बिंद घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। पूर्व सांसद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर पहुंचने पर पुत्र राकेश बिंद के पेट में दर्द होने की जानकारी मिली। दर्द बढ़ने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। इलाज कराने के बाद इटवा स्थित घर लौट रहे थे। बथुआ शीतला मंदिर तिराहे के पास गाड़ी रुकी तो एक व्यक्ति गाड़ी के पास आया। उसे देखकर नमस्कार किया, लेकिन वह पीछे गया और शीतला मंदिर के पास से ईंट लेकर गाड़ी पर फेंक दी। इससे शीशा टूट गया और गाड़ी में बैठे पुत्र को चोट लगी। उसके चेहरे और नाक पर चोट आई। इसके बाद पुत्र को दोबारा मंडलीय अस्पताल ले जाकर उपचार कराया और कटरा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हिमांशु गुप्ता निवासी जंगी रोड, मंडी समिति के सामने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इनसेट-
-
सपा ने की हमले की निंदा
मिर्जापुर। पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश बिंद के वाहन पर ईंट से हमले और उनके पुत्र के सिर, नाक व कान में चोट आने की घटना की सपा ने निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डॉ. रमेश बिंद सम्मानित सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति हैं। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक विरोध का स्थान है, लेकिन हिंसा, हमला और कायरतापूर्ण हरकतों का कोई स्थान नहीं है। घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर हमलावर के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


वर्जन-

गाड़ी रोकने के लिए हाथ देने पर चालक ने शीशा नहीं खोला तो आरोपी ने पीछे से पत्थर मार दिया। वाहन का शीशा टूटने से पूर्व सांसद के बेटे को चोट आई है। आरोपी हिमांशु गुप्ता, निवासी जंगी रोड को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया। - योगेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर

पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला करने का आरोपी हिमांशू गुप्ता।  स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें