फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Encounter: मुठभेड़ में छिनैती कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर चलाई थी गोली

Tue, 07 Nov 2023 11:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास सोमवार की रात को बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे।  सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने चारों तरह घेरेबंदी की।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिनैती कर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर धेरेबन्दी कर मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के दोनों पैर व दूसरे के एक पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास सोमवार की रात को बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे।  सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने चारों तरह घेरेबंदी की। करनपुर पहाड़ी पर पुलिस को देख बदमाशों ने फायर किया। फायर से बचते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। एक के दोनों पैर व दूसरे के एक पैर में गोली लगी है। पुलिस दोनों आरोपी आलोक बिंद, वैभव बिंद निवासी जसोवर पहाड़ी को गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों का इलाज कर पुलिस अभिरक्षा में भर्ती किया गया है। रात को एएसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। बदमाशो से पुछताथ की। एक बदमाश का आपराधिक इतिहास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें