फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में रफ्तार का कहर, दो ने गंवाई जान, तीन लड़ रहे जिंदगी की जंग 

Fri, 12 Mar 2021 10:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा शक्तिनगर मार्ग स्थित ग्राम बाराडीह के पास शुक्रवार की भोर बोलेरो ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीनों को भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया तो वहीं दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अहरौरा शक्तिनगर मार्ग स्थित ग्राम बाराडीह के पास शुक्रवार की भोर तीन बजे अनियंत्रित बोलेरो ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भिजवाया, जहां कल्लू बिंद (28) पुत्र आशा राम निवासी धोबई थाना अदलहाट की मृत्यु हो गई तथा  घायल सत्यनारायण (35) पुत्र बचनू निवासी बाराडीह व बाबू (22)पुत्र राम जी निवासी कुदारन थाना अहरौरा को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

क्लीनर की मौत, चालक घायल
एक अनियंत्रित ट्रक गुरुवार की देर रात अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो पुल से नीचे गिर गया। इसमें क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात 2:30 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर छातो पुल के नीचे गिर गया।
विज्ञापन


इससे क्लीनर सूर्यदेव पुत्र राम जी उम्र 26 वर्ष निवासी कुसमा सोनभद्र की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं चालक रमाकांत पुत्र सरजू निवासी सोनभद्र घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी अहरौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, ट्रक के मलबे से दोनों को निकाला गया। चालक को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें