फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख भक्तों ने किया दर्शन

Fri, 22 Sep 2017 12:33 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
दुर्गा की प्रत‌िमा
विज्ञापन
आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के दरबार में नवरात्र के प्रथम दिन लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। जगह-जगह से आए लोग लाइनों में लगते रहे। गुड़हल, गुलाब और कमल के फूलों से किया गया मां का भव्य शृंगार मनोहारी रहा। दिन भर घंटा-घड़ियाल और शंख नगाड़े की ध्वनि और श्रद्धालुओं के जयकारे धाम परिसर में गूंजते रहे।  
विज्ञापन

विंध्य दरबार में सुबह मंगला आरती के बाद से ही भक्तों का दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। गंगा स्नान करने के बाद भक्त हाथों में फूल माला, नारियल और चुनरी लेकर मंदिर की ओर जाने वाली लाइनों में लगे दिखे। दोपहर में कपाट बंद होने पर श्रद्धालु वहीं बैठ कर इंतजार करने लगे। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के जयघोष लगते रहे। धाम की तरफ जाने वाली सातों गलियों में सुबह से ही कतारें लगी रहीं। न्यू वीआईपी रोड पर सर्वाधिक भीड़ रही। लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन किया। मंदिर की छत पर सैकड़ों साधकों ने मां का चित्र और कलश स्थापित कर साधना की। यही हाल अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर का भी रहा। अष्टभुजा की सीढ़ियों पर भक्तों की लाइन लगी रही। विंध्यवासिनी मंदिर में छत पर तथा गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार के लिए भी लोग पहुंचे थे। विंध्यधाम को नवरात्र पर सुंदर ढंग से सजाया गया था। मंदिर में भी जगह जगह फूल मालाओं से सजावट की गई थी, वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई थी।  दोपहर में बारिश के कारण गलियों में कीचड़ हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें