फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार क्षेत्र में दो लाख नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ता ने बुधवार को चुनार विधानसभा क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से दो लाख रुपये नकद बरामद किया। जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

उप जिला मजिस्ट्रेट चुनार ने बताया कि बुधवार को टीम थाना अदलहाट गेट पर जांच कर रही थी। इस दौरान अहरौरा की तरफ से आ रहे वाहन को रोकर जांच की गई। वाहन में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति बैठा था। उसके सभी सामान (बैग) की जांच की गई तो तो एक काले रंग के बैग में कुछ रुपये मिले। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम व पता आदि तो बताया, लेकिन रुपये से संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। उस व्यक्ति ने यह भी बताया कि वह एक कपड़ा व्यवसायी हैं और कपड़ा खरीदने जा रहा है। उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार सवार व्यक्ति की तरफ से रुपये से संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रभारी उड़नदस्ता चुनार ने बताया कि दो लाख रुपये एक पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बा में रखकर सभी के सामने वीडियोग्राफी कराते हुए पैसा थाना अदलहाट में एचएम को सुपुर्द किया गया। वाहन के कागजात की जांच की गई तो सही मिले। इस पर वाहन को छोड़ दिया गया। रुपये एफएसटी टीम द्वारा जिला कोषागार में जमा किये जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें