फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरिया लदे ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आमघाट ब्रिज के पास बुधवार की शाम सरिया लदा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीच दो युवक दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर पलटने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सीओ सदर मुरेंद्र पाल ने बताया कि क्षेत्र के कोटवा गांव से ट्रैक्टर लेकर चालक सहित चार लोग सरिया लादने मिर्जापुर गए थे। सरिया लादकर लौटते समय आमघाट ब्रिज के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राॅली पर बैठे कोटवा गांव निवासी संजय (18), अमन (19) सरिया लदी ट्राॅली के नीचे दब गए। घटना पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने ट्राली व सरिया हटाकर किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अमन दो भाइयों सबसे बड़ा था। दोनों का परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। संजय के बड़े भाई लालबहादुर ने आरोप लगाया कि भाई व अमन को ट्रैक्टर चालक घुमाने की बात कहकर मिर्जापुर ले गया था। लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने से दोनों की मौत हुई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पड़री। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में दो युवकों की मौत से पूरा गांव शोकाकुल है। बस्ती में चूल्हे नहीं जले। संजय की मां चंदा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता के मौत के बाद ही संजय ही मां का देखभाल करता था। वही अमन की मां आरती देवी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें