फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: गोदाम में दीवार गिरने से खाना खा रहे दो मजदूरों की दबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Nov 2023 04:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

शास्त्री पुल के पास विशाल सोनकर का एक बड़ा गोदाम है। जिसे उन्होंने टाइल्स और मसाला कम्पनी के लोगों को किराए पर दिया है। टाइल्स के गोदाम में बॉर्डर के लिए बनाई गई दीवार पर सटकर काफी मात्रा में टाइल्स रखा हुआ था।
विज्ञापन
दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास स्थित एक गोदाम में दीवार गिरने से खाना खा रहे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी । फील्ड यूनिट की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

शास्त्री पुल के पास विशाल सोनकर का एक बड़ा गोदाम है। जिसे उन्होंने टाइल्स और मसाला कम्पनी के लोगों को किराए पर दिया है। टाइल्स के गोदाम में बॉर्डर के लिए बनाई गई दीवार पर सटकर काफी मात्रा में टाइल्स रखा हुआ था। दीवार के दूसरी तरफ मसाला फैक्ट्री के दो मजदूर खाना खा रहे थे। तभी अत्यधिक दबाव के चलते दीवार गिर गई। जिसमें दबकर मजदूर राकेश वर्मा (30) पुत्र अर्जुन वर्मा निवासी घंटाघर कोतवाली शहर और शाहजहां ( 40) पत्नी अशफाक निवासी गणेशगंज कोतवाली कटरा दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मलबे से सभी को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम आशाराम वर्मा सीओ सदर शैलेन्द्र त्रिपाठी  पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें