हलिया। ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में 11 बीएलओ अनुपस्थित रहे। नायब तहसीलदार मधु जैन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
नायब तहसीलदार ने मंगलवार को विकास खंड के 232 बूथों पर तैनात बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर अभियान चलाकर नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ को किसी भी मतदाता का नाम सूची से हटाने से पहले सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद ससुराल जाने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही उनके नाम मतदाता सूची से काटे और जोड़ें। बैठक में बीडीओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, सीडीपीओ विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।