फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, छह घायल

Wed, 23 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल तथा पड़री थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर सोमवार व मंगलवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतकों में एक व्यक्ति इलाहाबाद से बेटी की शादी के लिए लड़का देख कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मसारी गांव निवासी रामपति 50 अपनी बेटी की शादी के लिए इलाहाबाद में सोमवार को लड़का देखने गए थे। उनके साथ गांव निवासी रामजनम बिंद 50 भी थे।

 शाम करीब पांच बजे लौटते समय विंध्याचल के पटेगरा नाला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए थे।

आसपास के लोगों ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां  उपचार के  दौरान रामपति ने दम तोड़ दिया जबकि रामजन्म की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इसी थाना क्षेत्र के देवरहवां बाबा आश्रम के पास सोमवार की शाम  करीब साढ़े छह बजे दूसरी घटना हुई। भागदेवर गांव निवासी छोटेलाल 40 वर्ष अपने एक साथी  ध्रुव  18 वर्ष के साथ घर से विंध्याचल जा रहा था।
विज्ञापन


आश्रम के पास सामने से आ रहे आटो की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथी को भर्ती कर लिया गया।

 पड़री संवाददाता के अनुसार,  मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर भीटी गांव के पास  मंगलवार की सुबह करीब दस बजे एक बोलेरो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें बोलेरो सवार गुड्डू 30 पुत्र निराहू तथा उसका चाचा छेदीलाल 60 पुत्र बेचन निवासी बनइमिलिया अहरौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आरटीओ लाइसेंस बनवाने आ रहे थे।

मौके पर पहुुंचे ग्रामीणों ने दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा। इसी प्रकार जालौन से गेहूं लोड कर बिहार जा रहा एक ट्रक पड़री थाना क्षेत्र के खम्हारी गांव के पास मंगलवार की सुबह पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में चालक व खलासी दिलीप कुमार निवासी तिवारी चक थाना फतेहपुर गया मामूली रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें