फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार का किया घेराव

Wed, 23 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण में लिए गए मकान व जमीन का मुआवजा दो माह बाद भी नहीं मिलने से नाराज नरायनपुर एवं सिकिया के किसानों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार उपसा शैलेन्द्र कुमार का घेराव किया।
विज्ञापन


 किसानों ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के दो माह बाद भी मुआवजा की राशि बैंक खाते में अभी तक नहीं आई। ट्रेजरी बाबू एवं एसएलएओ विभाग के लिपिक द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

ज्ञात हो कि लगभग दो माह पूर्व 160 किसानों की जमीन रजिस्ट्री के बाद एसडीएम चुनार ने इनवायस भिजवा दिया था फिर भी विभाग द्वारा लापरवाही बरतने के चलते सैकड़ों किसानों का मुआवजा अधर में लटका पड़ा है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार उत्तर प्रदेश सड़क शैलेन्द्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि 44 किसानों एक दो दिन में बैंक खाते मेें पैसा पहुंच जाएगा। शेष लोगों के मुआवजा के लिए उच्च अधिकारियों  से वार्ता की जाएगी।

 नाराज  किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर किसानों के मुआवजा का भुगतान नहीं हो जाता तो किसान नरायनपुर शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम चुनार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप कर अपनी बात रखेगा।

घेराव करने वालों में महेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, रामसूरत, जिउत सिंह, सदानंद सिंह, धीरज, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुरेश, रूपचंद्र, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें