फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत, चार घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/कछवां। जिले के अलग-अलग थाना क्षेेेत्रों में शुक्रवार की रात और शनिवार को सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को रेफर कर दिया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा चौकी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, दूसरा घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास शुक्रवार की रात हादसे में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। देहात कोतवाली के बैयडाड़ के पास बोलेरो के धक्के से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई और उसका पौत्र घायल हो गया। तीनों हादसों में किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के मईहरदोपट्टी निवासी 34 वर्षीय सुरेंद्र कुमार यादव पुत्र हरिनाथ यादव गांव निवासी अपने साथी 28 वर्षीय अमित राजभर पुत्र दुर्गा प्रसाद के साथ बाइक से मिर्जापुर अपने रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार की देर रात को बाइक से दोनों लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास सड़क पर मवेशी आ जाने पर उससे टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां सुरेंद्र यादव को डाक्टर ने मृत घोषित का दिया। गंभीर रूप से घायल अमित को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा निवासी 22 वर्षीय विष्णु पांडेय पुत्र स्व. मनोज पांडेय की बहन का शुक्रवार को जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान विष्णु बहन की दोस्त 18 वर्षीय सिमरन कसेरा पुत्री स्व. दुर्गा प्रसाद निवासी गिरधर चौराहा के साथ बाइक से कहीं गया था। शुक्रवार की रात नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि कलेक्ट्रेट के पास किसी वाहन से टकराकर बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रही समाजसेवी उमा बरनवाल ने घायल पड़े दोनों को ईरिक्शा से अस्पताल पहुंचवाया। दोनों का पैर टूट गया था। युवती के मुंह में भी चोट लगा था। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी 27 वर्षीय शिवनरेश साहनी पुत्र स्व भगवान दास बाइक से अपने दादी 70 वर्षीय सहेबना देवी पत्नी स्व. लौधर को लेकर मंडलीय अस्पताल उपचार के लिए आ रहा था। उसके साथ दूसरे बाइक पर उसका बड़ा भाई भोला साहनी अपनी पत्नी गुंजा साहनी और पुत्र अमन साहनी को लेकर आ रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बैंयाडाड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से भोला साहनी बच गया, पर उसके भाई शिवनरेश की बाइक उसके चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर सवार शिवनरेश और उसकी दादी सहेबना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां सहेबना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिवनरेश की हालत गंभीर होने पर उस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें