फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, 17 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात और मंगलवार की सुुबह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार की देर रात जिगना बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लालगंज मांडा मार्ग नेवढ़िया गांव के सामने जीप पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास आटो पलटने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के पियरुपुर गांव निवासी सुल्तान (27) पुत्र जालिम अपने साथी सुबराती (28) पुत्र मोहम्मद अली निवासी घोसिया के साथ किसी काम से सोमवार को प्रयागराज मांडा बाजार रिश्तेदारी में गया था। देर रात बाइक से दोनों लौट रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पी पी श्रीवास्तव घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई गए। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने सुल्तान को मृत घोषित कर दिया। सुबराती की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट हाथ में लिए थे।
लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी लालजी के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को प्रयागराज कोरांव बैठकवा से 12 लोग आए थे। मंगलवार की सुबह घर वापस जाने लगे तो लालगंज मांडा मार्ग पर नेवढ़िया गांव के सामने जीप का पहिया सड़क के पटरी के बगल पेयजल के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन के गड्ढे में धंस गया। पहिया धंसने से जीप पलट गई। गाड़ी पलटने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह जीप को सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला, पर जीप पलटने से प्रयागराज कोरांव छड़िगड़ा निवासी रामगरीब आदिवासी (50) का सिर दब गया था। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। अन्य 11 घायलों को बाहर निकाला गया। इसमेें प्रयागराज बैठकवा निवासी शिल्पा (28) पत्नी राधिका को गंभीर चोट लगने के कारण उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में निर्मला देवी (28), राजकुमार (30), प्रिया (7) व कोरांव खजुरी निवासी वंदना (25) का प्राथमिक उपचार कराया गया। अन्य छह को हल्की चोट आई थी। जो निजी अस्पताल में उपचार कराकर चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास सोमवार की देर रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टराकर आटो पलट गई। इससे आटो सवार पप्पू (25) पुत्र नंदलाल, मीरी (22) पत्नी पप्पू, चंदन (35) पुत्र गोपाल, आरती (33) पत्नी चंदन, अजय कुमार बिंद (30) मेवालाल निवासी लच्छा पट्टी कोतवाली देहात घायल हो गए। घायलों को नटवा पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें