फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 100 किलो के गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस द्वारा गांजा के साथ पकडे गए तस्कर। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार को ओझला पुल दूधनाथ तिराहे के पास दो कार से 100 किलो गांजा बरामद करने के साथ ही दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर जितेंद्र साकेत उर्फ जीतू निवासी बहेरी थाना मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश और संदीप साकेत उर्फ भानू निवासी ढेरा थाना मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये है। यह जानकारी सीओ सिटी विवेक जावला ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में दी।
विज्ञापन

विंंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ओझला पुल दूधनाथ तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। दो कार की तलाशी ली गई तो बोरे में छिपाकर रखा गया 100 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दूसरे प्रदेश से बोलेरो में छिपाकर गांजा लाकर मिर्जापुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें