फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर में जमीन विवाद को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। संतनगर निवासी पहाड़ी चौहान और उसके ही गांव के शिवराम बिंद में सोमवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई। पहाड़ी चौहान का आरोप है कि पुलिस विपक्षी से मिली हुई है। शिकायत करने के बाद कार्रवाई न कर शिकायतकर्ता को ही चौकी पर बैठा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षी ने कुछ लोगों को बुलाकर बेटे और बहू के साथ मारपीट भी किए और घर में रखा पैसा व मोबाइल लेकर भाग गए। इस मामले में संतनगर चौकी इंचार्ज संजय राय ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। विपक्षी अपने पुत्रों के साथ मिर्जापुर में रहता है। जो रात में आया और मारपीट कर चला गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें