फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑर्केस्ट्रा में अश्लील गाना बजाने के विवाद में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा बस्ती में सोनभद्र से आई बरात में ऑर्केस्ट्रा पर अश्लील गाना बजाने के विवाद में मारपीट हो गई। वधू पक्ष के दो युवक घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कोन ग्राम पंचायत के भरुहवा बस्ती में सोनभद्र के कनेटी ग्राम पंचायत से बारात आई थी। द्वाराचार के बाद बराती भोजन के बाद ऑर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। आरोप है कि घराती पक्ष के दो युवक मौके पर पहुंचकर अश्लील गाने की फरमाइश करने लगे। इसी बीच घराती-बाराती में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। इससे अनुज (18) और देवेंद्र यादव (20) निवासी भरूहवा घायल हो गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे उनके परिजन दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें