हलिया। थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
हथेड़ा गांव निवासी शायरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि भूमि विवाद में गांव के ही पोनू, सरफुद्दीन, खुर्शीद ने उससे मारपीट की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष के हकीबुन्निशा ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव निवासी शल्लू, बल्लू, शामीद, शहेबू ने लाठी डंडे से पति सरफुद्दीन को मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।