फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के जोपा गांव के पास बुधवार की सुबह कार से कुचलकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर निवासी मुन्ना का चार वर्षीय पुत्र हसन मंगलवार को जोपा गांव अपने ननिहाल आया था। बुधवार की सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बालक को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के घायल होने पर परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मुन्ना वाहन चालक है। उसे तीन पुत्र है। हसन दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें