फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमित मिले, एक डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले। एक मरीज के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 13 हैं। जबकि 11 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दो संक्रमित मिलने पर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 20 पहुंच गई। एक मरीज के स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक 10 हजार 895 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 112 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 10 लोग होम आईसोलेशन में हैं। दो मरीज दूसरे जिले में भर्ती हैं। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 588 की रिपोर्ट आई है। इनमें दो पुरुष संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक छह लाख 82 हजार 285 का सैंपल लिया जा चुका है। छह लाख 77 हजार 165 की रिपोर्ट आई है। पांच हजार 120 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 22 हजार 717 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 11 हॉट स्पाट हैं। 10 ग्रामीण और एक शहरी क्षेत्र में हॉट स्पॉट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें