मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर पड़री थाना क्षेत्र के हुरुआ गांव के पास मंगलवार की शाम को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ्े बाद ट्रक चालक 100 मीटर दूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष शव को वहां से हटवाकर शिनाख्त में जुटे है। बाइक वाराणसी की बताई जा रही है। रात आठ बजे तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार कीी शाम को पांच बजे के खाली ट्रक चुनार की ओर जा रही थी। ट्रक पड़री थाना क्षेत्र के हुरुआ गांव के पास पहुंची थी कि मिर्जापुर की ओर आ रहे बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार 50 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। महिला का सिर पहिए से कुचल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक आगे जाकर गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पड़री थाने में हादसे की सूचना दिया। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को वहां से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। बाइक वाराणसी के चौबेपुर निवासी शिधेश्वर चतुर्वेदी पुत्र अरविंद चतुर्वेदी के नाम पर रजिर्स्टड है। पड़री पुलिस वाराणसी पुलिस के सहयोग से मृतकों के शिनाख्त में जुटी है।