फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर फ्राड करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसा निकालने के आरोपी को चील्ह पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली में आरोपी से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

28 जून को चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार निवसी अखिलेश कुमार बिंद ने थाने पर तहरीर देकर भदोही जिले के सुरियांवा थाना क्षेत्र के कुचिया मोड़ निवासी मनीष सिंह के खिलाफ एटीएम कार्ड बदलकर फ्राड करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को चील्ह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोतवाली शहर लेकर आई। जहां पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि एटीएम सेंटर पर लोगों की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल देता था। इसी बीच पिन देख लेता था। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी 2021 में वाराणसी के सारनाथ में जेल गया था। इसके साथ अन्य साथी भी हैं। 2018 में भदोही जिले में भी जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें