फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ परीक्षार्थियों के लिए महज दो प्रश्नपत्र

Thu, 14 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में तमाम अव्यवस्थाएं उजागर हो रही हैं। अभी मंगलवार को ही कामित तृतीय वर्ष की परीक्षा में पैकेट से दूसरे विषय के प्रश्नपत्र निकले। इसके बाद परीक्षार्थी से लेकर केंद्र व्यवस्थापक परेशान रहे। इसी बीच बुधवार को अदलहाट के नव ज्योति इंटर कॉलेज आलिम की परीक्षा में ढाई सौ परीक्षार्थियों के लिए महज दो प्रश्नपत्र ही पहुंचे थे। किसी तरीके से फोटो स्टेट कराकर प्रश्नपत्र सभी में बांटे गए।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड की परीक्षा के तीसरे दिन दूसरी पाली में आमिल की परीक्षा में लापरवाही उजागिर हुई। अदलहाट के नव ज्योति इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की लापरवाही के चलते 250 पेपरों की जगह मात्र दो पेपर ही भेजे गए थे। हालांकि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के निर्देश पर फोटो स्टेट करा कर कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया गया।

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि  मुंशी मौलवी की परीक्षा में 1789 में से 1016, आलिम में 1068 में से 726, कामिल में 445 में से 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बताया कि मुंशी मौलवी में 773, आलिम में 342, कामिल में 105 सहित 1222 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें