फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पतालों को मिलेगा आयुष्मान भारत का सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के दो अस्पतालों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें जिला महिला अस्पताल और निजी अस्पताल में रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल को चुना गया है। दोनों अस्पताल को सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले के दो अस्पतालों को पुरस्कार की सूची में आने पर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हर्ष जताया और बेहतर प्रयास कर आगे गोल्ड मेडल हासिल करने की बात कही।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत जिले में 10 लाख 33 हजार से अधिक लाभार्थी है। योजना शुरु होने के बाद इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ा गया था। धीरे-धीरे इनकी संख्या भी बढ़ाई गई। आयुष्मान योजना में अब तक 15 राजकीय और 23 निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी के परिवार केे एक वर्ष में पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। प्रदेश में दो हजर 658 अस्पताल आयुष्मान योजना से संबद्ध है। पिछले एक वर्ष में सरकारी और निजी अस्पतालों में उत्कृष्ट कार्यो करने वाले अस्पतालों का चयन किया गया है। योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने डीएम को पत्र जारी कर बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पताल की सूची में एक सरकारी और एक निजी अस्पताल का चयन किया गया है। मिर्जापुर जिले में सरकारी अस्पताल में जिला महिला अस्पताल और निजी में ओझला स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल को चुना गया है।
महिला अस्पताल प्रदेश में तीसरे स्थान पर
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। एक वर्ष पूर्व आयुष्मान योजना के तहत जिला महिला अस्पताल को संबद्ध किया गया था तो सीएमएस डॉ. संजय पांडेय और आयुष्मान के जिला सूचना प्रबंधक राहुल मिश्रा ने आयुष्मान के लिए अलग कक्ष बनवाया। आयुष्मान के तहत अस्पताल में 130 प्रसव हुआ। वहीं रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल एक वर्ष में सबसे अधिक 1044 मरीजों का उपचार कर जिले में प्रथम स्थान पर रहा। अस्पताल अब तक 1650 मरीजों का उपचार कर चुका है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत जिले के दो अस्पतालों को सिल्वर मेडल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह खुशी की बात है। गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज कर और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. पीडी गुप्ता, सीएमओ
....................................................................
-10 लाख 33 हजार 720 लाभार्थी
- 171425 लोगों को बन चुका है गोल्डेन कार्ड
-15 सरकारी और 23 निजी अस्पताल संबंद्ध
-अब तक 14 करोड़ का भुगतान हो चुका है
-भुगतान लेने में मिर्जापुर प्रदेश में 22वें नंबर पर है
-इलाज करने में अस्पताल प्रदेश में 23वें नंबर पर है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें