फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसडीएम के सामने दो पक्ष भिड़े गाली-गलौज और हाथपाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
मड़िहान एसडीएम कार्यालय में मारपीट करते लोग, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : केसीए
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान तहसील में एसडीएम अनेग सिंह के सामने दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी पंकज पटेल ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसका जमीन का विवाद है। इसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। उसी मामले में एक व्यक्ति गलत तरीके से पैरवी कर रहा था। उसका इस मुकदमे से कोई लेना देना भी नहीं है। मंगलवार को मुकदमें की तारीख थी। उसी सिलसिले में एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो वह व्यक्ति वहां मौजूद था। इसके बाद उसी बात के लिए दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मड़िहान एसडीएम अनेग सिंह ने बताया कि मंगलवार को संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव से दो पक्षों के लोग आए थे। जमीन विवाद के लिए दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। इसके कारण दोनों कार्यालय में ही झगड़ा करने लगे। हाथापाई पर उतर आए। किसी प्रकार बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया। सरकारी कार्यालय में विवाद करने के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। आरोपी से पांच लाख रुपये का बाॅन्ड भी भरवाया गया है। जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें