फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल चलो अभियान में लापरवाही, तीन प्रधानाचार्य का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूल चलो अभियान में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने नगर के तीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

कक्षा आठ में उत्तीर्ण 53091 बच्चों का डाटा ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर डाला गया है। इन बच्चों का कक्षा नौ में प्रवेश होना है। इसके लिए अभी तक 15332 बच्चों का प्रवेश पोर्टल पर दिखाई दे रहा है। शेष 37759 बच्चों का प्रवेश होना है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए थे। इसमें से राजस्थान इंटर कॉलेज, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज और राजगढ़ के किसान इंटर कॉलेज की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इसके बाद डीआईओएस ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि इनका वेतन रोका गया है। प्रगति के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें