मिर्जापुर। जिले में दो दिनों में कोरोना एक महिला समेत दो की मौत हुई तो 65 नए संक्रमित मरीज मिले। कोरोना से होने वाली दोनों मौत मेडिकल कालेज प्रयागराज में हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 24 हो गई है। 65 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1333 हो गई है। दो दिनों में 92 लोगों के स्वस्थ्य होनेे पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 953 हो गई है। एक्टिव केस 356 है। 211 लोग होम हाईसोलेशन में है। जिले में अब तक 24 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही। एक की मौत हुई और 14 संक्रमित मरीज मिले, पर रविवार को लगातार 49वें दिन कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा। रविवार को 51 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कालेज प्रयागराज में विजयपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। जो सेम्फोर्ड आईसोलेशन में भर्ती था। सांस लेने और हार्ट की समस्या होने पर उसे एल-टू में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कालेज प्रयागराज भेजा गया। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। रविवार को चुनार क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। वृद्धा सांस की परेशानी होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। वहां एंटीजेन से जांच होने पर पाजिटिव पाई गई। जिसके बाद उसे एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर शनिवार को उसे मेडिकल कालेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दो दिनों में 92 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 51 शनिवार और 41 लोगों को रविवार को किया गया। जिले में अब तक 41 हजझर 316 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 40 हजार 461 की रिपोर्ट आई है। 855 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 21 हजार 96 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 144 हाट स्पाट है। इसमें 77 ग्रामीण और 67 शहरी क्षेत्र में है।