फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस चौकी में खड़ी थी ट्रक, चेक किया तो मिला गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में बीते दिनों सड़क हादसे में मौत के बाद ट्रक को पुलिस ने चौकी में खड़ा करा दिया था। इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें टमाटर के कैरेट में छिपा कर रखी गई गांजा की खेप बरामद हुई। पुलिस ने 500 किलो गांजा को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चार अगस्त को ट्रक से कुचलकर एक की मौत हो गई थी। इसमें चालक मौका पाकर फरार हो गया था। टमाटर लदे ट्रक को राजगढ़ पुलिस ने चौकी में लाकर खड़ा करा दिया। उधर उड़ीसा से मादक पदार्थ लदे ट्रक को ट्रेस कर रहे सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर, डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस सब रिजिनल यूनिट वाराणसी आनंद कुमार राय को जानकारी मिली कि ट्रक हादसे के बाद राजगढ़ पुलिस चौकी में खड़ी है। तो उन्होंने इसकी सूचना मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। बताया कि ट्रक में गुप्त केबिन बना है। जिसमें काफी मात्रा में गांजा रखा गया है। ट्रक मालिक राहुल कुमार जो खुद इस ट्रक को चलाता है। उड़ीसा से हाथरस सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। इस सूचना से क्षेत्राधिकारी आपरेशन हितेन्द्र कृष्ण को अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मड़िहान राजगढ़ पुलिस चौकी परिसर में खड़े ट्रक की तलाशी कराई। ट्रक में लदे प्लास्टिक के कैरेटो को उतरवाया गया तो उसके नीचे छिपाकर रखे गये पांच-पांच किलो के प्लास्टिक के टेप से बंधे गांजा के 100 पैकेट बरामद हुए। वाहन मालिक राहुल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 500 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें