फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब व गंगा में डूबने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में स्नान करते समय बालक की डूबने से मौत हो गई। वहीं चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव में गंगा में स्नान करते समय किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी रामनाथ की पुत्री अपने सात वर्षीय पुत्र सोनू के साथ मायके आई थी। सोनू गांव के कुछ लड़कों के साथ नहाने के लिए चला गया था। नहाते समय सोनू गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। साथ गए लड़कों ने ग्रामीणों को सूचना दिया। ग्रामीणों ने सोनू को तालाब से बाहर निकाला। तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सूनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चील्ह, थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी कैफ उर्फ पाली का 17 वर्षीय पुत्र नईमुल्ला दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूब गया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें