फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से दो की मौत, किया हंगामा

Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित है।  तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के बावजूद तेज हवाओं के चलते ठंड राहत नहीं मिल रही। ठंड से राजगढ़ और पडरी इलाके में एक किशोरी समेत दो महिलाओं की मौत हो गई।  सतौता गांव के एक किशोरी की मौत पर उसके घर वालों ने राजगढ़ सीएचसी पर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर वहां से हटे। 


 मड़िहान के सतौहा गांव निवासी सजीवन की पुत्री खुशबू (17) को शनिवार रात अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गई। उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी तो भोर में परिवार वालों ने एंबुलेंस बुलाई और राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां देखते ही चिकित्सक डॉ संतलाल ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी के मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले आपे से बाहर हो गए। वे मानने को तैयार ही नहीं थे कि किशोरी की मौत हो गई। उनका कहना था कि यहां इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में एंबुलेंस उनको राबर्ट्सगंज भेजा जाए। उन्होंने  किशोरी को एंबुलेंस में ले जाकर लिटा दिया और चालक से सोनभद्र चलने के लिए दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर चालक व चिकित्सक से अभद्रता करने लगे। इसके बाद चालक ने 100 नंबर को फोन कर पुलिस को घटना से सूचना दे दी। पुलिस को आते देख लोग किशोरी के शव को लेकर चले गए।
पड़री थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ा निवासी राममोहन की पत्नी पूनम (53) रविवार की भोर में करीब चार बजे ठंड लगने से बीमार हो गई। परिवार के लोगों महिला का घरेलू उपचार किया। सुबह होने पर उसे चिकित्सालय ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



शनिवार कोे पारा छह डिग्री तक गिर गया था रविवार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 18 से बढ़कर 21 डिग्री हो गया। तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के बावजूद हवा चलने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले में कड़ाके की ठंड के चलते शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर अलावा का प्रबंध नहीं किया है, जिसके चलते राहगीरों और सड़क किनारे जिंदगी बसर करने वालों की परेशानी     बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें