फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन, ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत

Sat, 10 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संतनगर पुलिस चौकी के दीपनगर के पास जहां एक अधेड़ ट्रक से कुचल गया तो मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आ गया। उधर, मिर्जापुर रेेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक अधेड़ की ट्रेन से कट कर शुक्रवार की शाम मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची  जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह ने बताया कि मृतक कहां का है इसके बारे में पता लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मड़िहान संवाददाता के अनुसार संतनगर चौकी क्षेत्र के दीपनगर के पास गुरुवार की रात ट्रक से कुचल कर 55 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक कुछ दूर पर वाहन खड़ा कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

 लालगंज थाना क्षेत्र के भरेठा गांव निवासी मुन्नीलाल (55) पुत्र गरीब गुुरुवार की शाम दीपनगर बाजार गया था। रात करीब आठ बजे लौटते समय वह जैसे ही संतनगर चौकी क्षेत्र के पनिथरा गांव के समीप पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को ग्रामीणों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। रात करीब एक बजे उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



ट्रैक्टर ट्राली पलटी  तीन लोग घायल : मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की दोपहर एक ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी राजगढ़ भेजवाया। हालत बिगडने पर चिकित्सक ने दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

करौंदा गांव निवासी  मिश्रीलाल शर्मा गांव के ही बृजेश सिंह का ट्रैक्टर लेकर बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेकर जा रहा था। राजगढ़ पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर पश्चिम की ओर पहुंचा होगा तभी उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। जिसमें बैठे मिश्रीलाल 60 वर्ष निवासी करौंदा, सूरज 20वर्ष पुत्र मिश्रीलाल, परमेश्वर 28वर्ष निवासी ददरा पहाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी राजगढ़ लाया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

ट्रक से कुचलकर युवक घायल : घोरावल थाना क्षेत्र के हड़हिया पहड़ी के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे ट्रक से कुचल कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर ग्रामीण उसे घोरावल चिकित्सालय ले गए। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

 सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ गांव निवासी दशरथ (20) पुत्र बुद्धू शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे धुरकर किसी काम से गया था। लौटते समय हड़हिया पहड़ी के पास ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी होने पर उसे घोरावल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें