मंडलीय अस्पताल में मरीज देखते डाक्टर। स्रोत- संवाद
बारिश के चलते तापमान बढ़ा, रात में बढ़ी ठंड
मिर्जापुर। दो दिन की बारिश सांस औश्र एलर्जी के मरीजों के लिए समस्या लेकर आ गई। मौसम बदलने के साथ ही बारिश होने से मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में सांस, एलर्जी के मरीज की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ा दी है। प्रतिदिन 500 की ओपीडी में 100 से 150 के करीब सांस और एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। इनका उपचार किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव सांस, एलर्जी के रोगियों के लिए समस्या लेकर आता है। बहुत अधिक ठंड या बहुत गर्मी पड़ने पर समस्या नहीं होती, पर मौसम बदलने पर ठंडा-गर्म उनके लिए समस्या पैदा करता है। इधर दो दिन से बारिश ने तापमान घटाया है। रात में ठंड बढ़ा दी है। दिन में गर्मी रात में ठंड से सांस रोगियों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ गई है। अस्पताल में ओपीडी में एक सप्ताह पहले 10 प्रतिशत सांस के मरीज आते थे, दो दिन की बारिश के बाद ओपीडी में सांस व एलर्जी के मरीजों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ गई है। 500 की ओपीडी में 100 से 150 सांस, एलर्जी के मरीज आ रहे है। इसके अलावा वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के भी 200 मरीज आ रहे है। सांस के मरीज डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा का सेवन करें। दवा को अपने पास रखे। कुछ दिन बाद फसलों की कटाई होेने पर उड़ने वाले कण से भी सांस रोगियों को समस्या होगी। ऐसे में मास्क आदि लगाकर चलें।