फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद घर के पास बगीचे में आयुष को छोड़ गए अपहरणकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली गांव से लापता चार वर्षीय बालक को अपहरणकर्ता सोमवार की भोर में घर के पास बगीचे में छोड़कर चले गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो देखा बगीचे में लापता आयुष खड़ा है। बच्चे को पाकर परिजन खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले का खुलासा प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दिलीप उर्फ मंटू मजदूरी करता है। उसके दो पुत्र चार वर्षीय पुत्र आयुष व दो वर्षीय पुत्र पीयूष है। शुक्रवार की रात व परिवार के साथ खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था । एक चारपाई पर उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ सोई थी। भोर के लगभग ढाई बजे नींद खुलने पर देखा तो चारपाई पर बड़ा पुत्र आयुष नहीं था। पुत्र को ना पाकर माता पिता परेशान हो गए। खोजबीन किया, नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दिया। बच्चे को खोजने के लिए एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सीओ सदर अरुण कुमार सिंह के नेेतृत्व में एसओजी, स्वाट, फील्ड यूनिट समेत देहात कोतवाली पुलिस की टीमें लगी थी। रविवार को डॉग स्क्वाड की टीम ने गांव में छानबीन किया। खोजी कुतिया कई घरों में गई। पुलिस के छानबीन से दबाव में आकर सोमवार की भोर में तीन बजे के करीब अपहरणकर्ता बच्चे को उसके घर के पास बगीचे में छोड़कर चले गए। बगीचे में खड़ा बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण उठे। बगीचे में गए तो देखा आयुष खड़ा रो रहा था। बच्चे को पाकर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। देहात कोतवाली विजय चौरसिया मौके पर गए। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद उसे ले जाने वाले अपहरणकर्ता की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें