मिलावटी शराब बेचने के आरोप में आबकारी विभाग की टीम ने चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी और देहात कोतवाली के अर्जुनपुर पिपरहिया स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान को निलंबित कर दिया। दुकान के लाइसेंसधारक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने पर उसे डीमए को भेजा जाएगा। स्पष्टीकरण सही न होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने 29 मई को श्रीपट्टी गांव में सरकारी देशी शराब की दुकान में छापेमारी कर अवैध देशी शराब बरामद किया था। सेल्समैन मिलावटी शराब बना रहा था। मामले में पुलिस ने सेल्समैन अजय बिन्द पुत्र धिन्नू बिन्द से पूछताछ के बाद दुकान मालिक मैना देवी के पति शिवपूजन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को देहात कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने अर्जुनपुर पिपरहिया में मिलावटी शराब बनाने गोपाल जायसवाल पुत्र स्व. श्रीनाथ जायसवाल, विवेक कुमार गुप्ता पुत्र स्व. अशोक गुप्ता निवासी रतनगंज कोतवाली कटरा, रामचन्द्र जायसवाल पुत्र पारसनाथ जायसवाल निवासी मोर्चाघर सिविल लाइन कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया था। दोनों दुकानों से मिलावटी शरबा बनाने के सामान बरामद हुए थे। आकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि श्रीपट्टी की दुकान का लाइसेंस सत्यवीर और मैना देवी और अर्जुनपुर पिपरहिया का लाइसेंस साहबलाल शुक्ला दुगौली के नाम पर है। दोनों दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दूूसरे संचालक को दुकान दिया गया है। जिनका लाइसेंस निरस्त हुआ है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण सही न मिलने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।