फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइकें आपस में टकराईं, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर लखनिया दरी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सोनभद्र निवासी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से महिला को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के कठपुरवा निवासी अजय मौर्य (31) अपनी पत्नी आरती मौर्य (28) के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। लखनिया दरी मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करते हुए अजय की बाइक से टकरा गई। इससे अजय और आरती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने आरती को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, अजय को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि लखनिया दरी मोड़ के पास दो बाइक की आपस में टक्कर होने के कारण पति-पत्नी घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें