फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक दुष्कर्म में महिला सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस ने शनिवार को सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। महिला के फेसबुक आईडी से पीड़ित का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। मामले में एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपित को पकड़ने में लगी है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी को गांव निवासी एक युवक देवेंद्र उर्फ दीपु सिंह ने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे अपने भांजे के साथ मुंबई भेज दिया। जहां भांजे ने भी उसका शारीरिक शोषण किया। देवेंद्र की पत्नी श्वेता सिंह के फेसबुक आईडी से पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ। मामले में पीड़िता की मां ने चार नवंबर को विंध्याचल थाने में तहरीर देकर पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारनेे-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देवेंद्र सिंह, उसकी पत्नी श्वेता सिंह और भांजे अतुल सिंह पुत्र मल्लू सिंह निवासी बंजारी कला थाना गोपीगंज भदोही के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। विंध्याचल कोतवाल शैलेश ने बताया कि देवेंद्र ने शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने भांजे अतुल के साथ मुंबई भेज दिया। मुंबई में अतुल ने उसका शोषण किया। मुंबई से वापस लौटने पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अतुल और श्वेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। देवेंद्र की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें